✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा पत्थलगांव
शिक्षा विभाग में 4 लाख 82 हजार 500 रुपये की खरीदी पर उठे सवाल!*
पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगभग 4 लाख 82 हजार 500 रुपये की सामग्री खरीदी को लेकर दस्तावेजों के आधार पर गंभीर सवाल सामने आए हैं। आरोप है कि तीन अलग-अलग फर्मों के नाम से प्रस्तुत कोटेशन में कथित तौर पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं।
खेल सामग्री, झूला, फिसल पट्टी और सफाई सामग्री की खरीदी के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या पूरी सामग्री वास्तव में संबंधित स्कूलों तक पहुंची? क्या स्टॉक पंजी में इसका रिकॉर्ड दर्ज है और क्या खरीदी प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन किया गया?
इस मामले में तत्कालीन प्रभारी बीईओ वेदानंद आर्य और खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका भी जांच की मांग के घेरे में है।
अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी धन से हुई इस खरीदी में पारदर्शिता बरती गई या फिर कागजों पर ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर दी गई?
मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर कोटेशन, मूल बिल, भुगतान रिकॉर्ड, स्टॉक पंजी और सामग्री वितरण के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना जरूरी है।
फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!