Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षा की अलख जगा रहे सरपंच संतोष कुमार कश्यप छोटे देवड़ा में बच्चों के लिए शुरू किया निशुल्क कोचिंग सेंटर, खुद भी पढ़ा रहे बच्चों को

State Head - Kishor
State Head - Kishor
54 Views 5 Min Read 0 Comments
शिक्षा की अलख जगा रहे सरपंच संतोष कुमार कश्यप  छोटे देवड़ा में बच्चों के लिए शुरू किया निशुल्क कोचिंग सेंटर, खुद भी पढ़ा रहे बच्चों को

जगदलपुर/बकावंड।बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप जनसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण के कारण एक अलग पहचान बना रहे हैं।

सरपंच बनने के बाद से ही उन्होंने शासन की योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। वे पिछले दो वर्षों से गांव के बच्चों को स्वयं निशुल्क ट्यूशन पढ़ा रहे हैं।

इसी कड़ी में *9 सितंबर को* पंचायत भवन में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर सरस्वती माता एवं भारत माता की पूजा-अर्चना की गई।

इस सेंटर में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को हिंदी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की निशुल्क कक्षाएं दी जा रही हैं। सरपंच स्वयं प्रतिदिन बच्चों को पढ़ा रहे हैं, साथ ही गांव के कुछ शिक्षित युवा भी सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

✍️स्टेट रिपोर्टर: मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos