शिक्षकों की मांग को लेकर ढोढरसा हाई स्कूल के पालक-बालकों ने किया चक्काजाम
Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षकों की मांग को लेकर ढोढरसा हाई स्कूल के पालक-बालकों ने किया चक्काजाम

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

शिक्षकों की मांग को लेकर ढोढरसा हाई स्कूल के पालक-बालकों ने किया चक्काजाम

 

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन रहा प्रभावित, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

 

ढोढरसा। हाई स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर बुधवार को पालकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालक और बालक सड़क पर बैठ गए, जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

 

चक्काजाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई।

 

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को संभालने और स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास किए गए।

 

पालकों और विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। उनकी मांग है कि स्कूल में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की व्यवस्था जल्द की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके।

 

रिपोर्टर — रमेश श्रीवास्तव

Hamar Pradesh CG

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos