Friday, October 2 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षक सम्मान से कर्मचारी हित तक: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक में कई अहम फैसले

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
51 Views 5 Min Read 0 Comments
शिक्षक सम्मान से कर्मचारी हित तक: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक में कई अहम फैसले

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर 

शिक्षक सम्मान से कर्मचारी हित तक: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक में कई अहम फैसले

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कर्मचारी सदन, जरहाभाठा स्थित राजीव गांधी चौक में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा शिक्षक सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. शीला शर्मा ने किया।

 

5 सितंबर को होगा शिक्षक सम्मान और कर्मचारी स्नेह सम्मेलन

 

बैठक का प्रमुख आकर्षण आगामी 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी स्नेह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय रहा। पदाधिकारियों ने शिक्षक सम्मान समारोह की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। संघ का कहना है कि शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना भी इस आयोजन का उद्देश्य रहेगा।

 

पंकज कुमार शुक्ला को मिली सकरी की जिम्मेदारी

 

संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए पंकज कुमार शुक्ला, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोपरा को तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। उनकी नियुक्ति को संगठन की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और संभागीय अध्यक्ष का हुआ सम्मान

 

बैठक में संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव और संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप का पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

वहीं संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

 

संगठनात्मक एकजुटता पर जोर

 

बैठक में पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने और संगठन को तहसील एवं विकासखंड स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही।

 

कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रांतीय सचिव अमित नामदेव, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय, उपाध्यक्ष कमलाकांत शुक्ला, जिला उप सचिव चंद्रकांत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास, जिला सचिव देवेंद्र ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव कौशल कौशिक, जिला संरक्षक पी.आर. कौशिक एवं आर.पी. शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संभाग बिलासपुर की डॉ. शीला शर्मा, आशा चौधरी सहित रागिनी वाल्टर, भगवान दीन दुबे, अरविंद कश्यप, प्रवीण सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा नव नियुक्त सकरी तहसील शाखा अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, तखतपुर अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारद्वाज, कोटा तहसील अध्यक्ष धनंजय चतुर्वेदी, विकासखंड कोटा अध्यक्ष रमाकांत कौशिक, बिल्हा तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू और बिल्हा अध्यक्ष दीपक कुमार चौधरी सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos