शिक्षक ने फिर किया शर्मसार, अध्यापन छोड़ करते थे आवारगी!* 
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षक ने फिर किया शर्मसार, अध्यापन छोड़ करते थे आवारगी!* 

santandas@hamarpradeshcg
santandas@hamarpradeshcg
62 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी 

गरियाबदं जिला विकासखंड छुरा शिक्षक विभाग ग्राम फुलझर 

शिक्षक ने फिर किया शर्मसार, अध्यापन छोड़ करते थे आवारगी!* 

 _शाला प्रबंधन विकास समिति बेखबर, बच्चों के भविष्य पर सवाल?_ 

गरियाबंद। शिक्षकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है इसी तारतम्य में छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम फुलझर में शिक्षक की आवारापन सामने आई है। मिडिल स्कूल के शिक्षक का नाबालिक लड़की के साथ पिछले दो साल से स्कूल ड्यूटी के दरम्यान घुमने की शिकायत मिल रही थी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उक्त शिक्षक को ग्राम से हटाने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके जानकारी के अनुसार सन् 1972 से खुला स्कूल में, इस तरह का पहला मामला है। इस घटना को कुछ लोग छुपाने में लगे है जो चिंता का विषय है।
सूचना के अनुसार उक्त शिक्षक प्रतिदिन देरी से स्कूल आता था और छुट्टी के पूर्व भाग जाता था।अध्यापन कार्य में उनकी रुचि नहीं है जिनसे बच्चों का भविष्य अधर में हैं।इनसे शाला विकास समिति और संस्था के प्रमुख पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 

15 अगस्त के दिन भी उक्त शिक्षक के स्कूल नहीं आने पर घटना की जानकारी सामने आई। सवाल है लंबे समय तक शिक्षक अनुपस्थित है और संस्था प्रमुख ने ग्रामीणों से सलाह लेना उचित नहीं समझा। लगातार शिकायत मिल रही थी कि वह अपने कार्य के प्रति गैर जिम्मेदार और अव्यावहारिक है।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनेश ध्रुव का कहना है कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। शिक्षक अभी मेडिकल अवकाश पर है। सोचिये शिक्षक की मेडिकल अवकाश की सूचना अध्यक्ष को है लेकिन उनकी काली करतूत की चर्चा आसपास है महाशय इनसे बेखबर है। जिनसे इनकी स्कूल के प्रति गैरजिम्मेदारी को प्रदर्शित करता है। बहरहाल ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेते है वक्त ही बता पाएगा।

santandas@hamarpradeshcg
Written by

santandas@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos