Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षक दिवस पर रायकेरा-बगीचा में भव्य समारोह, गुरुजनों के सम्मान में उमड़ा जनसमूह

ranjay@hamarpradeshcg
ranjay@hamarpradeshcg
72 Views 5 Min Read 0 Comments
शिक्षक दिवस पर रायकेरा-बगीचा में भव्य समारोह, गुरुजनों के सम्मान में उमड़ा जनसमूह

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर  रंजय सिन्हा

बगीचा, जशपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को शासकीय संत रामेश्वर गहीरा गुरुजी महाविद्यालय, बगीचा में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर शिक्षक दिवस की गरिमा को बढ़ाया।

 

समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद नेताम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गुरुजनों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में My Bharat Volunteers के विकास गुप्ता, आर्यन शर्मा सहित अन्य युवा साथियों की विशेष सहभागिता रही। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि जीवन में सही दिशा और संस्कार भी देते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और उसके महत्व को और मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी आदरणीय गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

जय हिंद | जय भारत | जय छत्तीसगढ़ | जय जशपुर 

ranjay@hamarpradeshcg
Written by

ranjay@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos