Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शासन भंडार क्रय नियमों के पालन में लापरवाही, ग्राम पंचायत तोरेसिंहा को कारण बताओ नोटिस

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
47 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

शासन भंडार क्रय नियमों के पालन में लापरवाही, ग्राम पंचायत तोरेसिंहा को कारण बताओ नोटिस

 

सरायपाली/महासमुंद। जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरेसिंहा में छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम (सामग्री तथा मालक्रय) के पालन में कथित अनियमितता को लेकर जिला पंचायत महासमुंद ने गंभीरता दिखाई है। मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

 

जारी नोटिस के अनुसार ग्राम पंचायत तोरेसिंहा में शासन भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के लिए 02 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच के बाद अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अभिमत में ग्राम पंचायत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम 1999 के नियम 3 के उपनियम 3 का पालन नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है।

 

जिला पंचायत सीईओ ने नोटिस में कहा है कि इस प्रकार ग्राम पंचायत द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन उचित तरीके से नहीं किया जा रहा है। मामले में संबंधित सरपंच/सचिव को 03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर जवाब एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

 

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो इसे संबंधित पक्ष का पक्ष न होने की स्थिति मानते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4(1)(क) के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई है।

 

जिला पंचायत महासमुंद द्वारा जारी यह कारण बताओ नोटिस 08 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर महासमुंद, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली को भी भेजी गई है।

 

नोटिस के बाद अब ग्राम पंचायत तोरेसिंहा की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले जवाब और दस्तावेजों पर सबकी नजर है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos