Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शासन के आदेश को BEO बिल्हा का खुला 'ठेंगा': अटैचमेंट बैन की उड़ी धज्जियां, 'ऑडिट' के बहाने स्कूल से कर्मचारी गायब!

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
49 Views 5 Min Read 0 Comments
शासन के आदेश को BEO बिल्हा का खुला 'ठेंगा': अटैचमेंट बैन की उड़ी धज्जियां, 'ऑडिट' के बहाने स्कूल से कर्मचारी गायब!

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

 

शासन के आदेश को BEO बिल्हा का खुला 'ठेंगा': अटैचमेंट बैन की उड़ी धज्जियां, 'ऑडिट' के बहाने स्कूल से कर्मचारी गायब!

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का सिस्टम सुधरे या न सुधरे, लेकिन कुछ अफसरों की मनमानी का 'खेल' बदस्तूर जारी है। एक तरफ सूबे की सरकार ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक फरमान जारी कर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के अटैचमेंट-प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया, ताकि सरकारी स्कूलों में ताले न लटके रहें। बिलासपुर जिले में 62 से ज्यादा लोगों को मूल शालाओं में धकेल भी दिया गया।

लेकिन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बिल्हा का रुतबा देखिए—उन्हें शायद शासन का यह आदेश रद्दी के टुकड़े जैसा लगा!

'OD' का नया चोला, वही पुराना अटैचमेंट का गोरखधंधा

शासन ने कहा था—“एक भी कर्मचारी ऑफिसों में नहीं सड़ेगा, सब स्कूल जाएंगे।”

मगर BEO साहब ने 20 अगस्त 2026 को पत्र क्रमांक 1767/2026/बिल्हा जारी कर नया 'चमत्कार' कर दिखाया। दलील दी गई कि 27 अगस्त 2026 से महालेखाकार की ऑडिट टीम आ रही है, इसलिए अकलतरी स्कूल से अनुभवी कर्मचारी केशव कुमार भारद्वाज को BEO दफ्तर भेजा जाए। सोने पर सुहागा यह कि उन्हें VSK ऐप में बाकायदा OD (On Duty) दिखाया जाएगा!

सीधा सवाल: जब पूरे प्रदेश में अटैचमेंट पर पूर्ण पाबंदी है, तो 'ऑडिट में सहयोग' के नाम पर स्कूल का कर्मचारी उठाकर बाबूगिरी क्यों कराई जा रही है? क्या BEO दफ्तर में बाबुओं का अकाल पड़ गया है?

URC वासुदेव पांडेय का 'अभयदान' और RTI पर ताला

बिल्हा ब्लॉक में नियमों का मखौल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। URC वासुदेव पाण्डेय 2024 की प्रतिनियुक्ति की आड़ लेकर कुर्सी पर अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं।

 * RTI से खौफ क्यों? जब जनसूचना अधिकारी के तौर पर उनसे जानकारी मांगी जाती है, तो वो कन्नी काट जाते हैं।

 * प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की भी हवा: अपीलीय अधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद फाइलें दबाकर बैठना क्या साबित करता है?

 * सियासी वरदहस्त की चर्चा: गलियारों में तीखी चर्चा है कि क्या किसी रसूखदार सफेदपोश का वरदहस्त है, जिसके दम पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?

 

सुलगते सवाल: क्या कलेक्टर साहब लेंगे संज्ञान?

 * जब शासन और DPI का रुख सख्त है, तो BEO बिल्हा को समानांतर सरकार चलाने की छूट किसने दी?

 * अकलतरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई और व्यवस्था के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

 * क्या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और बिलासपुर कलेक्टर इस तुगलकी आदेश को निरस्त कर जिम्मेदार अफसरों पर नकेल कसेंगे, या फिर शासन के आदेश फाइलों में ही दम तोड़ते रहेंगे?

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos