Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*शासकीय विद्यालय सरोना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

नाम:- फैजल मेमन 

पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर 

जिला: कांकेर

 

सरोना। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरोना में आज जनजातीय गौरव दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश नेताम एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष, साहस एवं देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर आधारित पोस्टर निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम को मनोरंजक एवं उत्साहपूर्ण बनाने के लिए जलेबी दौड़, रस्साकशी एवं कुर्सी दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं शिक्षकगण द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश नेताम ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को उनके साहस, संघर्ष, स्वाभिमान एवं समाज के प्रति समर्पण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

 

इस प्रकार विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन एवं उत्सव का अवसर बना, बल्कि विद्यार्थियों को जनजातीय गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित कराने का भी सार्थक माध्यम रहा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos