शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती
8 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
महासमुंद, 02 सितंबर 2026। शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अध्यापन कार्य के लिए अंशकालीन व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था में अंग्रेजी विषय के लिए एक पद तथा सिविल इंजीनियरिंग संकाय के लिए एक पद पर अंशकालीन व्याख्याता नियुक्त किए जाएंगे। पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद की वेबसाइट www.polymsmd.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
शासन के आदेशानुसार चयनित अंशकालीन व्याख्याताओं को 800 रुपये प्रति पीरियड की दर से मानदेय प्रदान किया जाएगा। मानदेय की अधिकतम सीमा 56 हजार 100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।
नियुक्ति से संबंधित किसी भी विषय में प्राचार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद का निर्णय अंतिम एवं बंधनकारी होगा। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
H.R. SAHU — State Reporter — हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!