दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा, संकुल बासीन, विकासखंड एवं जिला दुर्ग में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। बच्चों को समझाया गया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP किसी के साथ साझा न करें, अनजान APK लिंक डाउनलोड न करें और अनजान WhatsApp वीडियो कॉल से सावधान रहें।
विद्यार्थियों को यह भी जानकारी दी गई कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होता है, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
सेल्फी फ्रेम के जरिए दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
जागरूकता गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ सेल्फी फ्रेम के साथ सामूहिक सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने “मैं जागरूक हूं, आप भी जागरूक बनें” का संदेश देते हुए स्वयं सुरक्षित रहने और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विद्यालय में आयोजित यह पहल बच्चों को डिजिटल दुनिया में सतर्क, सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय कदम रही।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!