Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*शासकीय आईटीआई गौरेला में पांचवां दीक्षांत समारोह 21 नवंबर को*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
*शासकीय आईटीआई गौरेला में पांचवां दीक्षांत समारोह 21 नवंबर को*

देवान सिंह 

जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश cg न्यूज़ 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 नवंबर 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गौरेला में पांचवां दीक्षांत समारोह 21 नवंबर, शनिवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण सत्र 2024-26 एवं 2025-26 के अंतर्गत आयोजित व्यावसायिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र (एनटीसी) वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक व्यवसाय के तीन मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos