शांति निकेतन स्कूल सालर में जन्माष्टमी उत्सव, राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे विद्यार्थी
सालर/सारंगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सालर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं।
जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा में सजाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से जन्माष्टमी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेम, सद्भाव, धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से पर्व का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती राज लक्ष्मी आचार्य ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को संस्कार और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सालर, विकासखंड सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित इस अवसर ने विद्यालय परिसर में पर्व की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक झलक प्रस्तुत की।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर – हेतराम साहू
📸 फोटो : शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सालर द्वारा जारी
🌐 hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!