Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शहीद स्मारक के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
51 Views 5 Min Read 0 Comments
शहीद स्मारक के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर, 5 सितंबर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को सूचना मिली थी कि शहीद स्मारक के पास एक युवक धारदार तलवार लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित नेताम (19 वर्ष), पिता अमित नेताम, निवासी गोधपारा छेरीखेड़ी, थाना मंदिर हसौद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की है।

 

मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पूर्व में तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos