✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता 12 नवंबर को
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नृत्य दल 11 नवंबर को कार्यालयीन समय में करा सकेंगे पंजीयन
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2026। शासन के निर्देशानुसार शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के अंतर्गत जिले में 12 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नृत्य दलों का पंजीयन 11 नवंबर 2026 को कार्यालयीन समय में किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग ने इच्छुक नृत्य दलों से निर्धारित तिथि में पंजीयन कराने की अपील की है। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!