Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शहीद ललित बुडेक के परिवार से भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट मुलाकात

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
33 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh
Chhattishgarh

हेतराम साहू हमर प्रदेश न्यूज

सरायपाली 

       भाजपा युवा मोर्चा मंडल सरायपाली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 5 पतेरापाली स्थित शहीद ललित बूढ़ेक के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की। इस दौरान शहीद परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बड़े भाई को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल सरायपाली के अध्यक्ष शिवा जायसवाल, महामंत्री अमित प्रधान, योगेश जायसवाल, कान्हा साहू, बिट्टू प्रधान, धनी साहू सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने शहीद ललित बूढ़ेक के परिवार से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शहीद के योगदान एवं बलिदान को नमन किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके परिवार के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना हमेशा बनी रहेगी।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos