Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शराब बिक्री मामले में अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को 2 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना

Admin
Admin
62 Views 5 Min Read 0 Comments
शराब बिक्री मामले में अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को 2 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना

शराब बिक्री मामले में अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को 2 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना

स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी

सरायपाली। ग्राम अवलाचक्का में किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब बेचने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब न्यायालय ने भी सख्त फैसला सुनाया है। पुलिस द्वारा मौके से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर पुख्ता साक्ष्य जुटाने और समय पर चालान पेश किए जाने के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपी रतिराम सिदार को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामला 12 अप्रैल 2026 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलाचक्का में रतिराम सिदार की किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सरायपाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नियमानुसार गवाहों को सूचना से अवगत कराया और बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167 पाव अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा गया। जब्त शराब का नियमानुसार आबकारी परीक्षण कराया गया तथा निर्धारित समयावधि में मामले का चालान माननीय जेएमएफसी वैभव घृतलारे के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा संकलित साक्ष्यों और प्रभावी न्यायालयीन प्रस्तुतिकरण के आधार पर आरोपी रतिराम सिदार को दोषी ठहराया गया। न्यायालय ने आरोपी को दो वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मार्कण्डेय द्वारा की गई।

ई-साक्ष्य से मजबूत हो रही दोषसिद्धि

पुलिस के अनुसार, पूर्व में आबकारी मामलों में कई बार गवाहों के मुकर जाने से अभियोजन पक्ष को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और इसका लाभ आरोपियों को मिल जाता था। नए कानून के लागू होने के बाद ई-साक्ष्य के संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग से ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष को मजबूती मिली है।

तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य आरोपियों के विरुद्ध ठोस प्रमाण प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे न्यायालय के समक्ष मामले को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने और दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने में पुलिस को सहायता मिल रही है।

पुलिस की कार्रवाई और न्यायालय के सख्त फैसले से अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के बीच कड़ा संदेश गया है।

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos