Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी! कसडोल पुलिस की कार्रवाई, शराबी चालक पर ₹10,000 का जुर्माना

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी! कसडोल पुलिस की कार्रवाई, शराबी चालक पर ₹10,000 का जुर्माना

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 

बलौदाबाजार:

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए कसडोल पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए एक चालक के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी चालक पर ₹10,000 का भारी-भरकम आर्थिक दंड लगाया गया है।

सघन चेकिंग अभियान के दौरान धराया चालक

मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा वाहनों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को संदेहास्पद हालत में वाहन चलाते हुए रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) से जांच करने पर चालक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos