Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

व्यापारियों में हड़कंप: जीएसटी की टीम ने 6 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की पेनाल्टी वसूली

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
55 Views 5 Min Read 0 Comments
व्यापारियों में हड़कंप: जीएसटी की टीम ने 6 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की पेनाल्टी वसूली

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
मोबा- नं-741564 6812 

व्यापारियों में हड़कंप: जीएसटी की टीम ने 6 ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की पेनाल्टी वसूली

*बिलासपुर / मुंगेली।* छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी के खिलाफ स्टेट जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। टीम ने बिलासपुर के व्यापार विहार और मुंगेली में कुल 6 व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

*कहां-कहां पड़ा छापा?*
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दो जिलों में की गई है।

*1. बिलासपुर - व्यापार विहार:* यहां 3 बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई अंतिम दौर में है। इनमें एक गुटखा व्यापारी, एक ड्राई फ्रूट्स व्यापारी और एक तेल व्यापारी शामिल हैं। विभाग इनके स्टॉक और बिलों की जांच कर रहा है।

*2. मुंगेली:* यहां 3 होटल / प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।

*सबसे बड़ी कार्रवाई बावा होटल पर*
मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) पर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में कच्चे बिल पर लेन-देन और टैक्स चोरी का मामला सामने आने पर विभाग ने होटल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना और टैक्स लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक टैक्स चोरी सिद्ध होने पर पूरी जुर्माना राशि की वसूली कर उसे सरकारी खजाने में जमा भी करवा दिया गया है।

इसके अलावा बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में भी जांच की गई। नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का कहना है कि संबंधित फर्म ने कच्चे बिल काटने की बात स्वीकार की है।

*बोगस बिलिंग सिंडिकेट पर भी शिकंजा*
जीएसटी विभाग सिर्फ होटल-व्यापारियों तक ही सीमित नहीं है। विभाग हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनियों और फर्जी बिलिंग करने वाले सिंडिकेट पर भी कड़ा एक्शन ले रहा है।

विभाग ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के रिटर्न की जांच कर 115 से अधिक बोगस डीलरों और फर्जी शेल कंपनियों को चिन्हित किया है। ये कंपनियां कागजों पर करोड़ों रुपये का फर्जी Input Tax Credit (ITC) ट्रांसफर कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रही थीं। इनके ठिकानों पर भी दबिश देकर स्टॉक, कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के बिल और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जब्त की जा रही है।

बिना वैध ई-वे बिल और फर्जी इनवॉइस के जरिए माल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर भी विभाग के निशाने पर हैं।

*क्या बोले अधिकारी?*
इस पूरे मामले पर जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर महेंद्र कुमार धनेलिया ने बताया कि धारा 70 (1) के तहत मुंगेली और अन्य जगहों की कुछ फर्मों पर कार्रवाई की गई है। बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है, जबकि बाकी जगहों पर दस्तावेजों की जांच जारी है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि पूरे प्रदेश में स्टेट और सेंट्रल जीएसटी की टीमों द्वारा टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में गड़बड़ी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos