✍️ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला
लोरमी मंडल के अंतर्गत ग्राम सुरही में “वोट बचाओ – देश बचाओ” विषय पर मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में
#खुशबू_वैष्णव ने जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों एवं लोकतंत्र की मजबूती के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाना रहा।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें –
न वोट बिकने देंगे, न वोट का अधिकार छिनने देंगे।
वोट बचाओ – देश बचाओ, लोकतंत्र का मान बढ़ाओ!
इस कार्यक्रम में #ख़ुशबू_वैष्णव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली,डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम ,तीतरु मरावी जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,राजेश मरावी मंडल अध्यक्ष, श्वेता पाठक,
संतोष राज पूर्व जनपद सदस्य, सिव बहोर , संदीप तिवारी ,अन्नू रजक और कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!