Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

वैशाली नगर में डॉक्टर के सूने मकान से एक करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी फरार, 47.64 लाख रुपये नकद सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति बरामद

 

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर के सूने मकान को निशाना बनाकर की गई लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात का मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और अन्य सामान सहित करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है।

 

एक सप्ताह सूना रहा मकान, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

 

मामले के अनुसार, सुंदर नगर वैशाली नगर निवासी डॉक्टर नमिता मित्तल 17 अक्टूबर 2026 को परिवार सहित एक सप्ताह के लिए बाहर गई थीं। 23 अक्टूबर को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी तथा डायमंड के कीमती आभूषण गायब थे। इसकी शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में वैशाली नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई।

 

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

 

जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राहुल बंसोड़ पर संदेह गहराया। पुलिस टीम ने भिलाई से गोंदिया, नागपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

 

आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भदोही क्षेत्र से प्रदीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उसके हिस्से की नकदी और आभूषण घर के अंदर फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया।

 

चोरी के सोने को ज्वेलर ने भट्टी में गलाकर बदला स्वरूप

 

जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार ने अपने हिस्से के सोने के आभूषण भदोही स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स के संचालक सोनू जायसवाल को बेचे थे। ज्वेलर ने कुछ आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया था। पुलिस ने ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

चोरी की रकम से प्रदीप ने अपने घर में बोरिंग, मकान की मरम्मत और सुपर स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। वहीं मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ चोरी की रकम से दिल्ली जाकर सेकंड हैंड XUV कार खरीदकर भिलाई लौटा था।

 

रात तीन बजे पुलिस ने की घेराबंदी, चोरी के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस को सूचना मिली कि राहुल बंसोड़ ने चोरी का माल अपने माता-पिता और भाई आयुष बंसोड़ के पास छिपाकर रखा है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही राहुल अपनी XUV कार सुपेला चौक के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने भाई को इनोवा वाहन से चोरी का माल लेकर राजनांदगांव-नागपुर रोड की ओर आने को कहा।

 

पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर घेराबंदी की और तड़के करीब 3 बजे चोरी का माल लेकर जा रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

 

47 लाख 64 हजार रुपये नकद सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति जब्त

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—

 

- 47 लाख 64 हजार रुपये नकद।

- सोने-चांदी के कीमती आभूषण।

- XUV कार और इनोवा वाहन।

- सुपर स्प्लेंडर बाइक।

- 7 मोबाइल फोन।

- इलेक्ट्रॉनिक तराजू।

- लैपटॉप और टैबलेट।

- पेटीएम मशीन सहित अन्य सामग्री।

 

पुलिस के अनुसार, बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

1. प्रदीप कुमार चौधरी (20 वर्ष), भदोही उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवास वृंदा नगर भिलाई।

2. सुजीत सिंह उर्फ बाबू (32 वर्ष), मिर्जापुर उत्तर प्रदेश।

3. सोनू जायसवाल (37 वर्ष), ज्वेलर, भदोही उत्तर प्रदेश।

4. रविन्द्र बंसोड़ (49 वर्ष), वैशाली नगर भिलाई।

5. किरण बंसोड़ (48 वर्ष), वैशाली नगर भिलाई।

6. आयुष बंसोड़ (29 वर्ष), वैशाली नगर।

7. रेखचंद्र देवांगन (26 वर्ष), वैशाली नगर।

8. आकाश कुमार श्रीपाद (26 वर्ष), इनोवा वाहन मालिक।

9. अमन सिंह (25 वर्ष), वृंदा नगर भिलाई।

 

मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश जारी

 

इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

पुलिस ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

 

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय तक घर से बाहर जा रहे हैं तो संबंधित थाने को इसकी सूचना दें। घर में बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती जेवर रखने से बचें तथा घरों में सुरक्षा के उचित इंतजाम करें।

इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वहीं फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos