Home /
खबरे काम की /
*वीरभूमि सोनाखान में 10 दिसंबर को होगा शहादत दिवस का गरिमामय आयोजन*
*वीरभूमि सोनाखान में 10 दिसंबर को होगा शहादत दिवस का गरिमामय आयोजन*
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर
बलौदाबाजार, 26 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिसंबर को वीरभूमि सोनाखान में शहादत दिवस का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में शहादत दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने तथा आमजन के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सड़कों के पैच रिपेयर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सामाजिकजनों के लिए विश्राम एवं भोजन व्यवस्था, मंच निर्माण सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने कहा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 8 एवं 9 दिसंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। शहादत दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके लिए पृथक मंच की आवश्यकता होगी।
बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और समिति सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसपी गौरव राय,डीएफओ पंकज कमल, अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान,सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी सहित अन्य सदस्य एवं सधिकारी उपस्थित थे।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!