Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को बड़ी सौगात

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
51 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को बड़ी सौगात

महासमुन्द के 5,587 श्रमिकों के खातों में पहुंची ₹1.85 करोड़ से अधिक की सहायता राशि

महासमुन्द, 17 सितम्बर 2026। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों एवं हितग्राहियों के सम्मान और उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से श्रमिक महासम्मेलन 2026 का आयोजन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर महासमुन्द जिले के 5,587 श्रमिकों एवं हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 85 लाख 38 हजार 660 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में महासमुन्द जिले से 255 श्रमिक एवं हितग्राही शामिल हुए।

🔹 इन योजनाओं से मिला सीधा लाभ

मिनीमाता महतारी जतन योजना

131 श्रमिकों को ₹26.20 लाख

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना

667 हितग्राहियों को ₹11.52 लाख

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना

61 श्रमिकों को ₹3.28 लाख

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना

6 श्रमिकों को ₹6 लाख

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

298 श्रमिकों को ₹59.60 लाख

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना

24 श्रमिकों को ₹4.80 लाख

उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना

4 श्रमिकों को ₹2 लाख

निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता योजना

3,392 श्रमिकों को ₹49.27 लाख

मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना

616 श्रमिकों को ₹9.24 लाख

💰 डीबीटी से पारदर्शी तरीके से पहुंची सहायता

श्रमिक महासम्मेलन के माध्यम से जिले के हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा, मातृत्व सहायता, सामाजिक सुरक्षा, खेल प्रोत्साहन, औजार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। सहायता राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने से हितग्राहियों तक राशि पहुंचाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया।

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित यह महासम्मेलन श्रमिकों के सम्मान के साथ-साथ उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos