
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, स्कूल बैग सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। शिक्षण सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) एवं राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। संगठन के सदस्यों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती रेणुका मोहंती सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं हेमलता तिग्गा, सुजाता, अनीता, अर्चना, केशव राम साहू और गीतिका पटेल उपस्थित रहीं। वहीं विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के हित में किए गए इस सहयोग के लिए विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!