Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

विभिन्न मुद्दों को लेकर थानाप्रभारी से बैठक 

State Head - Kishor
State Head - Kishor
31 Views 5 Min Read 0 Comments
विभिन्न मुद्दों को लेकर थानाप्रभारी से बैठक 

बागबाहरा -शहर मे प्रचलित एक व्हाटशॉप ग्रुप जो नपा बागबाहरा योजना की जानकारी के नाम से संचालित है उक्त ग्रुप मे शहर की हर छोटी बड़ी समस्या व शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है उसी ग्रुप मे शहर मे व आसपास मे हो रहे चोरी व नशे के कारोबार से लेकर कुछ मुद्दों पर बात चल रही थी बात चलते चलते ग्रुप के माध्यम से सभी एक दूसरे के सम्पर्क मे आकर समस्या के समाधान के बारे मे निर्णय लिया और ग्रुप एडमिन लोकेश्वर चंद्राकर पूर्व पार्षद ने सभीको दूसरे दिन शहर व आसपास की ऐसी समस्याओ के लिए थाना मे मीटिंग रखने की बात कही जिससे दूसरे दिन शहर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, मातृशक्ति, युवा,प्रबुद्धजन ग्रुप मे चल रहे मीटिंग के मेसेज को देखकर भारी संख्या मे थाना पहुँचे तथा निम्न विषयो पर चर्चा शुरू किये जिसमे शहर मे बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाने,शहर की सी सी टी वी फुटेज व्यवस्था व्यवस्थित करने 

,जगह जगह बिक रहे अवैध शराब पर अंकुश लगाने 

,गांजा, नाईट्रोजन टेबलेट बिक्री पर रोक एवं कार्यवाही करने,अधिक आवाज वाले बाईक पर कार्यवाही,यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने ट्रेफिक व्यवस्था बनाने,शहर और आसपास के कबाड़ी व्यापारियों पर सतत निगरानी ,अवैध खरीदी पर नजर,रात्रि कालीन गश्त बढ़ाई जाए,शहर और आसपास रहने वाले बाहर अन्य प्रदेश से आये लोगों की समुचित जानकारी/किराए से रहने वालों का ब्यौरा ,उसका क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी इन मुद्दों पर चर्चा उपरांत थानाप्रभारी प्रहलाद कुमार साहू जी ने शहर वासियो को अपील भी किया की आप सब इन बुराइयों को खतम करने मे हमारा सहयोग भी करे इस बैठक मे पूर्व शिक्षक भीमसेन चंद्राकर,पूर्व पार्षद मदन देवांगन,लोकेश्वर चंद्राकर,पंकज हरपाल,पार्षद प्रेम साहू, एल्डरमैन सोहन साहू, सुरेश महंती, दुर्गा वस्त्रकार, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन,धनराज साहू,उपेंद्र साहू,नीरज मानिकपुरी, राजा देवांगन, दिनेश मोंगरे, हेमंत यादव, रुपेश मिश्रा, अजित तांडी, विशाल चंद्राकर, खुशबु चक्रधारी,पिंकी चंद्राकर 

 

✍️गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos