✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर को जन्मदिवस के अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने विधायक श्री चंद्राकर से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय और सफल रहने की कामना की।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। समिति के सदस्यों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!