विधायक धर्मजीत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे सरपंच तिलक चंद वर्मा
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच तिलक चंद वर्मा ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सरपंच तिलक चंद वर्मा ने विधायक धरमजीत सिंह के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। उन्होंने विधायक के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। सरपंच तिलक चंद वर्मा ने विधायक को क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
रिपोर्टर — संजय कुमार शुक्ला
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!