हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा
जिला पत्थलगांव
विधायक गोमती साय पूरन तालाब में उगते सूर्य को अर्ध्य देने ग्राम वासियों के साथ घाट पर पहुंची
आज पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की एवं उनका पत्थलगांव विधायक गोमती साय ओर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। छठी मैया की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पत्थलगांव के पुरान तालाब में छठ पूजा समिति एवं भोजपुरी समाज द्वारा भव्य छठ महापर्व का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठी मैया के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए दूध का अर्घ्य अर्पित किया। जिन श्रद्धालुओं की मन में विशेष मन्नतें थीं, उन्होंने छठी मैया के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी मनोकामनाएं रखीं। मान्यता है कि छठी मैया और भगवान सूर्यनारायण की आराधना से जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।विधायक गोमती साय ने किया प्रसाद वितरण

कार्यक्रम के अंतिम चरण में छठ पूजा समिति एवं भोजपुरी समाज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द के वातावरण में छठ महापर्व का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!