✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लाक रिपोर्ट योगेश शर्मा जिला जशपुर
पत्थलगांव। पत्थलगांव विधायक, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुलड़ेगा में भगवान कार्तिक गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक गोमती साय ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर गोमती साय ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से विकास एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनहित और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!