✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
डोंगरगढ़/राजनांदगांव। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने एक विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता के दिवंगत पति का परिचित बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी लोकेश साहू पिता धीराजी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद उसके पति की मृत्यु से पहले से ही उनके घर आता-जाता था।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर अगस्त 2025 में डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लखोली स्थित उसके घर पर भी दुष्कर्म किया।
शिकायत के आधार पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 4179/2026 दर्ज कर धारा 64(2)(एम) एवं 351(2) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
इसके बाद आरोपी लोकेश साहू को 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस मामले की विवेचना एवं संबंधित साक्ष्यों की जांच आगे भी कर रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!