Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी: रूस भेजने के  नाम पर दो जालसाजों ने ठगे रुपये

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी: रूस भेजने के  नाम पर दो जालसाजों ने ठगे रुपये

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी: रूस भेजने के  नाम पर दो जालसाजों ने ठगे रुपये

​रायपुर (इंद्रप्रस्थ कॉलोनी): विदेश में नौकरी और सुरक्षित भविष्य का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी (फेस-2) निवासी मनोज कुमार साहू ठगी का शिकार हुए हैं। यूपीएससी से रूस के मास्को शहर भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने कुल 1 लाख रुपये हड़प के लिए। 

 


​दोस्ती की आड़ में रची साजिश
पीड़ित मनोज कुमार साहू ने बताया कि आरोपी बालकृष्ण शर्मा और जसविंदर सिंह ने पहले उनसे जान-पहचान और दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद आरोपी बालकृष्ण और जसविंदर ने उन्हें रूस (मॉस्को) भेजने का लालच दिया और कागजी कार्रवाई शुरू करने के नाम पर 30 हजार रुपये ऑनलाइन एडवांस जमा करवाए।

​1 हफ्ते में वीजा और टिकट का दिया था झांसा 
रुपये लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को एक हफ्ते के भीतर मास्को का वीजा दिलाने का दावा किया। इसके तुरंत बाद, एयर टिकट बुक कराने के ठिकानों पर आरोपियों ने 70 हजार रुपये और ऐंठ के लिए। इस तरह दोनों ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये ले लिए।
​रुपये लेने के बाद वादे से मुकरे
रुपये ऐंठने के बाद जब तय सीमा में वीजा और टिकट नहीं मिला, तो पीड़ित ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की। आरोपियों की तरफ से टालमटोल शुरू हो गई और ठगी का फरार होने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। ठगी के इस मामले में अब पुलिस से सख्त कार्रवाई और बकाया राशि वापस दिलाने की मांग की जा रही है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos