✍️ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू...
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 
एसपी श्रीमती भावना पांडेय सहित पुलिस अधिकारियों ने की शस्त्र पूजा, हर्ष फायर कर परंपरा का किया निर्वहन।*
*धमतरी जिले के सभी थाना-चौकियों में संपन्न हुई शस्त्र पूजा, एसपी ने पुलिस परिवार एवं जिलेवासियों को दी विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।*
विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा-अर्चना की प्राचीन परंपरा रही है, जिसका निर्वहन धमतरी पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र धमतरी में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित अधिकारियों ने हर्ष फायर कर विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन किया।
एसपी धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इसी प्रकार जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना संपन्न की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट श्रीमती शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री विपुल आनंद जागड़े, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो निरीक्षक (एम) श्री अखिलेश शुक्ला, परि. सूबेदार, एटीओ श्री सुल्तान हुसैन, सहायक उप निरीक्षक श्री रामावतार राजपूत, श्रीमती लता राजपूत, श्रीमती राजश्री तुर्रे, श्री भैनू राम वर्मा,शस्त्रागार प्रभारी श्री रामबिलास मिश्रा,डिगेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
धमतरी पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!