विजयदशमी पर अनिल साहू ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ
असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है विजयदशमी : अनिल साहू
धरसीवा। पावन पर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर युवा नेता एवं निर्वाचित संगठन सचिव, तहसील साहू संघ धरसीवा अनिल साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों, समाजजनों एवं प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अनिल साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए हमें समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी एकता और सहयोग की भावना बढ़े तथा युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
अनिल साहू ने कामना की कि माता रानी एवं भगवान श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और सफलता का संचार हो तथा हमारा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!