हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
विकास के दावो की खुली पोल: ऐंलेग्नार में बीमार महिला को कांधे पर ढोकर ले जाने को मजबूर्
छत्तीसगढ़ में विकास के बड़े-बड़े दोवो के बीच एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर
मामला ग्राम पंचायत ऐंलेगनार का है, जहाँ ग्रामीण एक बीमार महिला को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क न होने केकारण देसी जुगाड़ (बांस-बल्लियों की बनी झोली) का सहारा लेने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों को कीचड़ से भरे, उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते से कई किलोमीटर तक महिला को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। तस्वीर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव तक पक्की सड़क और एम्बुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच पाई है।
*ये पाकिस्तान नहीं, क्रांतिकारी डेबरीधुर की जन्मस्थली है*
सबसे बड़ी बात ये है कि ये कोई पाकिस्तान का पहाड़ी इलाका नहीं है, बल्कि भारत का एक ऐतिहासिक गांव है, जिसे अंग्रेजों को कुचलने वाले महान क्रांतिकारी डेबरीधुर की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। ऐसे ऐतिहासिक गांव की ये दुर्दशा सरकार के विकसित भरत के नारे पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
*जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने लिया संज्ञान*
वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने ग्राम पंचायत ऐंलेगनर के सरपंच सोमू जी से बीमार महिला के बारे में जानकारी ली, जिस पर सरपंच ने मामले के संज्ञान मे नहीं होने की बात कही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल न पहुंचा पाने से उनकी जान तक चली जाती है। ग्रामीण ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की सड़क और स्वास्थ्य सुविधा की मांग की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!