Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

वाहन चोर शेख शोएब गिरफ्तार!

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
वाहन चोर शेख शोएब गिरफ्तार!

जिला रिपोर्टर अमित कुमार

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

वाहन चोर शेख शोएब गिरफ्तार! 8 स्टेफनी चक्के और 5 बैटरियां बरामद, चोरी में इस्तेमाल मोस्ट्रो और औजार भी जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेख शोएब उर्फ बिट्टू (25 वर्ष) निवासी बोरियाखुर्द, टिकरापारा रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी के 8 स्टेफनी चक्के और 5 बैटरियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोस्ट्रो वाहन और औजार भी जब्त किए गए हैं। 

मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार को बनाया था निशाना

मामले की शुरुआत तब हुई जब राहुल देवनानी ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी मारुति रिट्ज कार को कलेक्ट्रेट के पास मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा किया था। 15 नवंबर को कार लेने पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर बैटरी और स्टेफनी चक्का गायब मिले।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पुलिस को शेख शोएब उर्फ बिट्टू के संलिप्त होने की जानकारी मिली। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 8 स्टेफनी चक्के और 5 बैटरियां बरामद की गईं।

दो मामलों में दर्ज हुई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 584/2026 एवं 588/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में कार्रवाई की है। आरोपी को 21 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में DCP सेंट्रल जोन के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos