वन्यजीव बंगाल मॉनिटर लिजार्ड को पकाकर खाने वाले तीन युवक - पकड़ाए
*दंतेवाड़ा।* छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र में संरक्षित वन्यजीव बंगाल मॉनिटर लिजार्ड (गोह) का शिकार कर उसे पकाकर खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन युवकों को पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की।
वन विभाग के रेंजर डॉ. रितेश पांडेय ने बताया कि इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में दो युवक मॉनिटर लिजार्ड को पकड़ते और उसे शराब के साथ चखना बनाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद PCCF के निर्देश पर बचेली रेंज की टीम ने श्यामगिरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक बोर उत्खनन वाहन में कार्यरत हैं। जिस लिजार्ड का शिकार किया गया, उसकी उम्र 3 से 4 माह थी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 3 से 7 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!