✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
🟥 बड़ी खबर | महासमुंद
गश्ती दल पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने का मामला; पुलिस की अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला
महासमुंद, 20 नवंबर 2026। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तमोरा में वन विभाग की गश्ती टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 10 आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस द्वारा न्यायालय में जमानत निरस्तीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद ने सभी आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने 20 नवंबर को सभी 10 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को वन परिक्षेत्र आमाकोनी के वन कक्ष क्रमांक 95 एवं 96, ग्राम तमोरा में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोप है कि ग्राम तमोरा के कुछ अतिक्रमणकारियों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक वनकर्मियों को बंधक बनाए रखा तथा उनके साथ अश्लील गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी नवीन वर्मा (30 वर्ष), निवासी वन परिक्षेत्र कार्यालय बागबाहरा की रिपोर्ट पर 7 अक्टूबर 2026 को थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई के बाद भी जारी थी कानूनी प्रक्रिया
विवेचना के दौरान 9 एवं 10 अक्टूबर को पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। सभी आरोपी प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद के समक्ष शर्तों के अधीन अंतरिम प्रोविजनल जमानत पर थे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता और विवेचना प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जमानत आदेश निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपी बाहर रहने पर प्रकरण के साक्षियों को डरा-धमका सकते हैं और निष्पक्ष विवेचना प्रभावित कर सकते हैं।
न्यायालय के आदेश के बाद सभी 10 आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस की अपील पर जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद ने आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महासमुंद द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस ने 20 नवंबर को वारंट की तामिली कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. लक्ष्मी ध्रुव, उम्र 35 वर्ष
2. टेमिन बाई, उम्र 57 वर्ष
3. कलाबाई, उम्र 56 वर्ष
4. लक्ष्मी बाई, उम्र 29 वर्ष
5. प्रदीप ध्रुव, उम्र 38 वर्ष
6. सुखराम, उम्र 45 वर्ष
7. गणेश, उम्र 39 वर्ष
8. चंदन निषाद, उम्र 36 वर्ष
9. संतकुमार, उम्र 48 वर्ष
10. लक्ष्मी, उम्र 30 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम तमोरा, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद के निवासी हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!