Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

वन संरक्षण में अहम योगदान देने वाले पोषक अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
वन संरक्षण में अहम योगदान देने वाले पोषक अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई*

*वन संरक्षण में अहम योगदान देने वाले पोषक अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई*

 

गरियाबंद। ग्राम परसली में वन संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अशोक कुमार सिन्हा को सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनके कार्यों को याद करते हुए श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

अशोक कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान वन संरक्षण और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गर्मी के दिनों में जंगलों को आग से बचाने, अवैध कटाई पर रोक लगाने तथा वन संपदा की सुरक्षा के लिए उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य किया। उनके समर्पण और कार्यशैली से समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को हमेशा प्रेरणा मिलती रही।

 

समिति के संचालक मंडल के सदस्य जीवन साहू ने कहा कि अशोक कुमार सिन्हा ने हमेशा वन सुरक्षा को प्राथमिकता दी। वन संरक्षण के प्रति उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वहीं, समिति के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम देवांगन ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर कार्य किया और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया।

 

*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित*

 

विदाई समारोह में समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक डायमंड साहू एवं अन्य सदस्यों के साथ धनश्याम देवांगन, रूपेश सिन्हा, देवशरण यादव, बिसाहू ध्रुव और ललित कुमार ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अशोक कुमार सिन्हा के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos