✍️
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी
ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)
दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर 2026। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव के एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!