Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

लौंहडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
लौंहडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

लौंहडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाए गंभीर सवाल

*बिना बाउंड्री वॉल के सड़क किनारे संचालित आश्रम, कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत और वीडियो भेजने के बाद भी नहीं हुई कार्य वाही

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
25/10/2026
देवराम चौहान 
रिपोर्टर 

बस्तर (छत्तीसगढ़)। बस्तर जिले के लौंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार स्थित शासकीय बालक आश्रम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आश्रम के बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं, क्योंकि यह आश्रम सीधे सड़क के किनारे स्थित है और इसके चारों ओर अब तक बाउंड्री वॉल नहीं बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार, आश्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को लिखित आवेदन एवं अभिभावका के माध्यम से शिकायतें की गई हैं। कई बार संबंधित विभाग को वीडियो भी भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन विभाग की ओर से

अधीक्षक ने कहा- कई बार लिखित में दी है जानकारी

बालक आश्रम की अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने कई बार लिखित रूप में उच्च अधिकारियों को सूचित किया है और ग्राम पंचायत के सरपंच को भी स्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद अब तक बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से लगे इस आश्रम में किसी भी समय कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जो बच्चों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक प्रशासन खामोश रहेगा और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।

मुख्य सवाल

- आश्रम सड़क किनारे होने के बावजूद अब तक बाउंड्री वॉल क्यों नहीं बनाई गई?
- लिखित आवेदन और वीडियो भेजने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- क्या प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है?
- कब तक होगा बाउंड्री वॉल निर्माण का काम?

"हमने कई बार लिखित रूप में अधिकारियों को सूचित किया है और सरपंच को भी बताया है, लेकिन अब तक कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है!"
— अधीक्षक, शासकीय बालक आश्रम मिचनार

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos