Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

लोहत्तर पुलिस ने छात्रावासों का किया भ्रमण, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा एवं समस्याओं की ली जानकारी

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
लोहत्तर पुलिस ने छात्रावासों का किया भ्रमण, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा एवं समस्याओं की ली जानकारी

✍️ पद:  जिला रिपोर्टर 
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

🟦लोहत्तर पुलिस ने छात्रावासों का किया भ्रमण, छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा एवं समस्याओं की ली जानकारी


🟦आदिवासी कन्या आश्रम लोहत्तर एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास जाड़ेकुर्से का किया निरीक्षण।
-
🔳मामले का संक्षिप्त विवरण :
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में अनुभागीय पुलिस अधिकारी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में लोहत्तर थाना प्रभारी श्री ऋषभ बाजपेयी एवं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के आदिवासी कन्या आश्रम लोहत्तर एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास जाड़ेकुर्से का भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

 

🔳पुलिस टीम द्वारा छात्रावास अधीक्षकों एवं कर्मचारियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील, आत्मीय एवं सकारात्मक व्यवहार रखने तथा उनकी समस्याओं को डांट-फटकार के बजाय प्रेमपूर्वक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से समझाने के निर्देश दिए गए।

🔳साथ ही छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को किसी भी समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos