रिपोर्टर आनन्दगुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला 14/10/26
लोरमी विधानसभा के भाजपा मंडल डिंडोरी की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक माह आयोजित होने वाली मासिक कामकाजी बैठक के तहत भाजपा मंडल डिंडोरी की आवश्यक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री विनय साहू जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्री रामेश्वर बंजारे जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू जी तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता साहू जी की प्रमुख उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री विनय साहू ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया,साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया, इसी क्रम में रामेश्वर बंजारे ने कहा की हर बूथ को सक्षम और डिजिटल बनाने की योजना पर कार्य करना है,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा सभी बूथों तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रियता से कार्य को पहुचाने अपील की,इसी क्रम में जिलापंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू
ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री माधव तिवारी एवं आभार श्री जन्मेजय जायसवाल ने किया।इस अवसर पर जवाहर दिवाकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री उमेश लोनिया, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र केशरवानी, मंडल मंत्री श्री विनोद यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर साहू, उपाध्यक्ष श्री राजाराम साहू एवं श्री उत्तम लोनिया, महामंत्री श्री देवराज यादव, मंत्री श्री राजेश लोनिया सहित श्री कमल साहू, श्री संतराम मरावी, श्री हरिशंकर साहू, श्री अश्विनी साहू, श्री पवन साहू, श्री बुधवा भास्कर, श्री वीरेंद्र राज, श्री हरीश साहू, श्री प्रहलाद यादव, श्री राधेश्याम यादव, श्री विमल साहू, श्री डोमन लोनिया, श्री लोमस यादव, श्री पप्पू ध्रुव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!