✍🏻 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर बिलासपुर
लोखंडी बिलासपुर। ग्राम लोखंडी के पास पटेल ढाबा के सामने कोरबा से रायपुर की ओर जा रहे एक ही दिशा के दो ट्रेलर डंपरों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक को मामूली चोट आई, जबकि बाकी सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सामने चल रहा ट्रेलर डंपर क्रमांक CG10BS0610 बाईं ओर सर्विस रोड में जाने के लिए किनारे हो रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर डंपर क्रमांक CG10BP2035 उससे जोरदार तरीके से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं सहायता कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर व्यवस्था संभाली।
राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। एक चालक को मामूली चोट लगने की जानकारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!