✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला मुंगेली रिपोर्टर: आनंद गुप्ता
रामलीला मैदान में होंगे शामिल
मुंगेली। लोकतंत्र की रक्षा एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष शशांक वैष्णव एवं पार्षद धनंजय दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की भावना और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वे अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
लोरमी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की दिल्ली रवानगी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!