देवान सिंह -जिला रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। तहसीलदार पेंड्रारोड श्रीमती प्रीति शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इस दौरान बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान एवं दुकानों को हटाकर संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासन की संयुक्त टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पेंड्रारोड श्रीमती प्रीति शर्मा, थाना प्रभारी गौरेला सहित राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
🌐 hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!