✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
रायपुर | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखेनगर चौक में हुए हत्याकांड के मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने त्वरित और सख्त कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते आरोपी शेख नाजिर ने मोहम्मद यूनुस पर लोहे की किसी भारी वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मोहम्मद यूनुस की मौत हो गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने तत्काल जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी शेख नाजिर को धर दबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!