✍️ रिपोर्टर आनंद गुप्ता, लोरमी | हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़, मुंगेली जिला
एक सप्ताह के भीतर वैकल्पिक शिक्षक व्यवस्था की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी
लोरमी, 30 सितंबर 2026। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लाखासार में शिक्षकों की कमी का मामला सामने आया है। विद्यालय में शिक्षकों के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी और डिंडोरी के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), लोरमी को ज्ञापन सौंपकर जल्द वैकल्पिक शिक्षक व्यवस्था करने की मांग की है।
यह ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम के संयुक्त नेतृत्व में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की उपस्थिति में सौंपा गया।
शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लाखासार में एक शिक्षक अवकाश पर हैं, जबकि दूसरे शिक्षक को किसी प्रकरण में निलंबित किए जाने के कारण विद्यालय में अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय में दो भृत्य कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में अधीनस्थ मिडिल स्कूल के शिक्षक अपने विद्यालय की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त समय देकर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को भी पढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस व्यवस्था के चलते दोनों विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है और हाई स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है।
एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर लाखासार उच्चतर माध्यमिक शाला में हाई स्कूल स्तर के शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई, तो लोरमी एवं डिंडोरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छात्र-छात्राओं के हित में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ये कांग्रेसजन रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पवन अग्रवाल, लल्ला सिंह ठाकुर, रामस्वरूप श्याम, प्रदीप कुमार दुबे, नितेश पाठक, संजय यादव, पुरुषोत्तम मार्को, विद्यानंद चंद्राकर, अरुण कुमार कुलमित्र, लखन कश्यप, धनंजय दुबे, हेमंत मानिकपुरी, रानू कश्यप, बंटी खत्री, रमेश कश्यप, सोहन वर्मा, लखन प्रकाश, वैष्णव यादव, ललित धुर्वे, प्रकाश साहू, सुरेश सोनवानी, छोटेलाल बांधकर, निहोरा कश्यप, सुनील बंजारा, मुकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अजीत पटेल, ध्रुव भागवत ढीमर, अभिलाष जायसवाल, रेशम लाल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ आपकी खबर • आपकी आ
वाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!