बिलासपुर, 23 सितंबर, 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिनांक 21 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की तथा 30 से अधिक कवियों ने काव्य-पाठ किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार पाठक, भूतपूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद्र कुमार मेश्राम, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष गुप्ता, अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके साहित्य में निहित राष्ट्रप्रेम, जनचेतना एवं मानवीय संवेदनाओं पर प्रकाश डाला गया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाओं का काव्य-पाठ किया। काव्य-पाठ करने वाले सभी कवि एवं कवयित्रियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन सुजेश कुमार शर्मा ने तथा मंच संचालन सुरेश पैगवार ने किया। इस कार्यक्रम में रेल्वे एवं अंचल के विभिन्न कवि कवित्रीगण उपस्थित थे जिनमे मुखरूप से रामकुमार श्रीवास 'पलास', रमेश कुमार श्रीवास, राजेश कुमार सोनार, संतोष कुमार मिरी 'हेम', राकेश कुमार, प्रदीप्त किशोर पंडा, गुलशन कुमार खम्हारी, अर्जुन कुमार, राकेश कुमार, हर्षल नागदेवते, प्रियंका फाटक, प्रियंका फुलझेले, नादिर अहमद खान, शरद यादव 'अक्स' सुरेश पैगवार, सोमप्रभा तिवारी, वीरेंद्र दास, विजय गुप्ता, जलेश्वरी वस्त्रकार चित्ररेखा श्रीवास, अंतिमा पांडेय, अविनाश पांडेय, निशांत कुमार, अभिषेक रंजन 'चुन्नू', जगतारण डहरे, राकेश कुमार श्रीवास, रामरतन नई, यशवंत गुप्ता, विजय कुमार चौकसे, आर के बेहरा, मनीष जैन, अतुल मिश्रा, लकन लाल निषाद, किशोर कुमार, निशांत विश्वकर्मा, नंदलाल श्रीवास , अभिषेक कुमार पाण्डेय सम्मिलित रहें ।
कार्यक्रम के अंत में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के सहायक सचिव कमलेश कुमार ने आभार प्रदर्शन करते हुए अतिथियों, कवियों, साहित्यप्रेमियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!