✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
**रायपुर।** छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देने की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रतिनिधियों ने रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) से मुलाकात की।
पार्टी ने मांग रखी कि **छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों का प्रसारण किया जाए।** इससे रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और क्षेत्रीय पहचान को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का कहना है कि राज्य स्थापना दिवस जैसे विशेष अवसर पर रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकधुनों की गूंज से यात्रियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोककलाकारों और छत्तीसगढ़ी संगीत को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।
पार्टी ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक पहल करेगा, ताकि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रेलवे स्टेशनों पर भी सुनाई दे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!