Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

रेलवे बेचेगा 800 टन लावारिस कोयला: कोतरलिया गुड्स शेड में 4 सितंबर को लगेगी खुली बोली

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
58 Views 5 Min Read 0 Comments
रेलवे बेचेगा 800 टन लावारिस कोयला: कोतरलिया गुड्स शेड में 4 सितंबर को लगेगी खुली बोली

रेलवे बेचेगा 800 टन लावारिस कोयला: कोतरलिया गुड्स शेड में 4 सितंबर को लगेगी खुली बोली

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोतरलिया गुड्स शेड में लावारिस पड़े लगभग 800 टन कोयले के निपटान के लिए रेलवे प्रशासन ने खुली नीलामी का फैसला लिया है। यह नीलामी 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:00 बजे कोतरलिया रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक (CSM) कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

नीलामी से जुड़ी प्रमुख बातें:

तारीख व समय: 04 सितंबर 2026, दोपहर 12:00 बजे

स्थान: मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, कोतरलिया रेलवे स्टेशन

पात्रता: कोई भी व्यक्ति, पंजीकृत फर्म या औद्योगिक संस्थान सीधे बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

चयन: नियमानुसार सबसे ऊंची बोली लगाने वाले प्रतिभागी के पक्ष में बिक्री तय होगी।

नियम व शर्तें:

भुगतान: सफल बोलीदाता को पूरी राशि के साथ 18% GST का भुगतान मौके पर ही कैश या डिमांड ड्राफ्ट (DD) से करना होगा।

उठाव की समय-सीमा: बोली फाइनल होने के 10 दिनों के भीतर कोयला रेलवे परिसर से खुद के खर्च और जोखिम पर हटाना अनिवार्य होगा। समय-सीमा समाप्त होने के बाद रेलवे की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos